हरियाणा
Nainital: डीएसबी परिसर में हरियाली बढ़ाने की पहल, मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण
Admindelhi1
12 Aug 2026 10:33 AM IST

x
पौधारोपण से डीएसबी परिसर में बढ़ेगी हरियाली, मिशन ग्रीन के तहत पहल
नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के मिशन ग्रीन अभियान के तहत मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएसबी के पूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भुवन आर्य ने पद्म तथा देवदार के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है।
विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधरोपण सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि देवदार का पौधा शुभ होने के साथ दृढ़ निश्चय का भी प्रतीक है। इस अवसर पर प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ नवीन पांडे, शिवराज कपकोटी, मोहित, लीला, शीतल कोरंगा, भावना पांडे सहित बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण किया।
Tagsनैनीतालडीएसबीपरिसरहरियालीबढ़ानेपहलमिशन ग्रीनतहतपौधारोपणNainitalDSB campusgreeneryinitiativeMission Greenplantationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





