हरियाणा

Nahan: मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा

Admindelhi1
21 Feb 2026 9:24 PM IST
Nahan: मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा
x

नाहन: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों सहित उनके परिजनों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वो लोग ऑनलाइन माध्यम से अपनी पर्ची बनवा सकते हैं और कतार ले घंटों लगने से बच सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई है जिसमे आयुष्मान भारत मिशन के बार कोड को स्कैन करके कोई भी अपनी पर्ची बनवा सकेगा। इससे लोगो को सुविधा मिलेगी। लेकिन यह ऑनलाइन पर्ची केवल एक घंटे तक ही मान्य होगी।

मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ रिश्म ने बतायाकि मेडिकल कॉलेज में बहुत दूर दूर से लोग पहुचंते हैं और कई बार पर्ची पंजीकरण में लम्बी लम्बी कतारें लगी होती हैं ऐसे में पंजीकरण यानि पर्ची काऊंटर पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का बार कोड लगाया गया है जिससे कोई भी अपनी पर्ची बिना कतार में लगे बनवा सकेंगे। उन्होंने बतायाकि यह पर्ची एक घंटे तक मान्य होगी।

Next Story