हरियाणा

4 लोगों की हत्या: पुलिस ने 3 शूटर्स को दबोचा, अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी

jantaserishta.com
20 Nov 2021 10:17 AM IST
4 लोगों की हत्या: पुलिस ने 3 शूटर्स को दबोचा, अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी
x
दिवाली की रात फिल्मी अंदाज में हुई थी ये वारदात।

गुरुग्राम: बीती 4 नवंबर यानी दिवाली की रात दिल्ली से सटे गुरुग्राम के गांव कासन में पूर्व सरपंच के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 4 लोगों को हत्या करने वाले तीन शूटर्स को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. फायरिंग के दौरान करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि इनमें से चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

तीनों शूटर्स के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट डकैती के दर्जनों केस दर्ज हैं. कासन में हुए चौहरे हत्याकांड में ये तीनों बदमाश शामिल थे. अब क्राइम ब्रांच ने इन पर अपना शिकंजा कस दिया है. हालांकि पुलिस को लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश थी. दिवाली की रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में गोलियां बरसाईं थीं.
बता दें कि इन बदमाशों ने चार नवंबर की रात घर में घुस ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. इसमें पूर्व सरपंच के दोनों बेटों सोनू ,बलराम और उनके दोनों भांजे प्रवीण और विकास की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
पारिवारिक रंजिश के चलते वारदात की गई थी. इस मामले में पुलिस अभी तक 11 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. घटना के बाद पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी.Live TV

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story