
x
Alawalpur अलावलपुर : अलावलपुर गांव में दो सप्ताह पूर्व हुई युवक मोहित उर्फ मोनू (26) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपियों आकाश और अजय को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई सीआईए इंचार्ज दीपक के नेतृत्व में की गई, जिनकी टीम ने दोनों को आगरा नहर के पास अलावलपुर चौकी क्षेत्र से भागने की कोशिश करते समय घेराबंदी कर दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू किया गया। पुलिस ने तुरंत दोनों को नजदीकी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों पर पहले से ही 6 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, धमकी और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं।
12 जून को सुबह, मोहित उर्फ मोनू गांव के बस स्टैंड पर फरीदाबाद जाने के लिए खड़ा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के चाचा वेदपाल की शिकायत पर चांदहट थाना पुलिस ने रनसिंह, आज़ाद उर्फ अज्जू, अवकाश उर्फ अक्कू, करन, चरन सिंह, धरमबती (चरन की पत्नी) और जतिन समेत कुल 7 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। वेदपाल के मुताबिक, हमलावरों ने कुछ दिन पहले मोहित को जान से मारने की धमकी दी थी।
घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस अन्य सभी कोणों से भी जांच कर रही है। सीआईए प्रभारी दीपक के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मुठभेड़ में दबोच लिया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने का दावा कर रही है।
Tagsमुठभेड़गोलीगिरफ्तारEncountershotarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





