हरियाणा

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे नगर निकाय चुनाव , चुनाव आयुक्त ने दी जानकारी

Ritisha Jaiswal
23 Feb 2022 8:39 PM IST
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे नगर निकाय चुनाव , चुनाव आयुक्त ने दी जानकारी
x
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे। चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने इसकी जानकारी दी है

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे। चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने इसकी जानकारी दी है। प्रदेश की 48 नगर पालिका व नगर परिषद में चुनाव होंगे। बजट सत्र के बाद शेड्यूल जारी किया जाएगा। हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं की कुल संख्या 93 है। इनमें 48 नगर परिषद और पालिकाओं में चुनाव होंगे। हिसार के सिसाय, कुरुक्षेत्र की थानेश्वर, कालांवाली (सिरसा) का फैसला अगले चरण में होगा। पांच जनवरी 2022 को जारी मतदाता सूची के मुताबिक चुनाव होंगे। 18 फरवरी को सभी जगह की मतदाता सूची का रिवीजन हो चुका। धनपत सिंह ने कहा 28 मार्च तक इलेक्ट्रोल रोल रिवीजन का कार्यक्रम पूरा होगा। अभी इनकी वार्डबंदी पूरी नहीं हुई है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 48 निकाय के चुनाव करवाने की तैयारी है।



Next Story