हरियाणा

मुनव्वर फारूकी: थमने का नाम नहीं ले रहीं कॉमेडियन की मुसीबतें, दर्ज की गई शिकाय, फेस्टिवल से निकाले गए

jantaserishta.com
7 Dec 2021 11:16 AM IST
मुनव्वर फारूकी: थमने का नाम नहीं ले रहीं कॉमेडियन की मुसीबतें, दर्ज की गई शिकाय, फेस्टिवल से निकाले गए
x

गुरुग्राम: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar faruqui) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब गुरुग्राम में आयोजकों ने 'पब्लिक सेफ्टी' का हवाला देते हुए गुरुग्राम कॉमेडी फेस्टिवल कार्यक्रम से फारूकी का नाम हटा दिया है.

आयोजकों का कहना है कि उन्हें लगातार फोन और मैसेज आ रहे थे, जिनमें मुनव्वर फारूकी के इस कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध किया जा रहा था.
दरअसल, 17 से 19 दिसंबर को आर्या मॉल में कॉमेडी फेस्टिवल कार्यक्रम होना था. इसमें मुनव्वर फारूकी को भी परफॉर्म करना था. लेकिन अब आयोजकों ने फारूकी को कार्यक्रम से हटाने का फैसला किया है.
भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते- आयोजक
कॉमेडी फेस्टिवल कार्यक्रम को आयोजित करने वाली संस्था एंटरटेनमेंट फैक्ट्री की ओर से कहा गया है कि हम किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते, न ही हम जनता को खतरे में डाल सकते हैं. इसलिए हमने उनका नाम हटाने का फैसला किया. यह फैसला सोमवार को लिया गया. हमने पोस्टर में भी बदलाव कर दिया है. हमारी लिए आर्टिस्ट और पब्लिक की सुरक्षा पहले है. जनता ही सबकुछ है.
भाजपा नेता अरुण यादव ने सोहना में फारूकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने फारूकी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. इसी शिकायत के बाद फारूकी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
अरुण यादव ने अपनी शिकायत में कहा, फारूकी ने हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. वे लगातार लाइव परफॉर्मेंस और अन्य शो में लगातार ऐसा करते हैं. उनके काम मेरी हिंदू विश्वास का अपमान करते हैं. वे जानबूझकर सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने की कोशिश करते हैं. वे अपने वीडियो में भगवान राम और माता सीता का मजाक भी उड़ाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story