हरियाणा

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ खड़ी हुईं मुमताज पटेल

Admindelhi1
9 Nov 2026 2:34 PM IST
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ खड़ी हुईं मुमताज पटेल
x
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में जारी हड़ताल पर मुमताज पटेल ने जताया समर्थन

नूंह: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता मुमताज पटेल रविवार को कॉलेज पहुंची और पिछले 38 दिनों से धरने पर बैठे शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया जिसमें उन्होंने देखा कि किस तरह से बिल्डिंग की हालत है और यहां पर बच्चों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

इस दौरान मुमताज पटेल ने हरियाणा सरकार और वक्फ बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि कॉलेज में 15 अलग-अलग राज्यों के बच्चे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें कोई बहुत बड़ी नहीं हैं, वे केवल अपनी जायज समस्याओं का समाधान चाहते हैं। इसके बावजूद दो छात्र पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि केवल बातचीत से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

Next Story