हरियाणा

2 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति ने थाने में दर्ज कराया मामला

Shubhra Nandy
17 Dec 2022 4:47 PM IST
2 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति ने थाने में दर्ज कराया मामला
x

फाइल फोटो 

हरियाणा के अंबाला जिले में दो बच्चों की मां प्रेमी संग भाग गई।

जनता से रिश्ता वबेडेस्क | हरियाणा के अंबाला जिले में दो बच्चों की मां प्रेमी संग भाग गई। वो अपने साथ घर में पड़े गहने और कैश भी साथ ले गई। महिला के पति ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया है कि 2012 में उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। 5 दिंसबर को उसकी पत्नी कहीं चली गई। उसने उसकी तलाश भी की लेकिन वो उसे नहीं मिली।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके बच्चे अपनी मां को याद कर रहे हैं। उसने बताया कि उसकी पत्नी घर से 17 हजार रुपए, सोने का सैट व उसकी माता के गले का सोने का सेट लेकर चली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
बेस्टसेलिंग इलेक्ट्रॉनिक्स- लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफ़ोन आदि पर 70% तक की छूट |
पीड़ित ने बताया की उसकी पत्नी गांव के ही विशाल नाम के लड़के से फोन पर बात करती थी। इस बारे में उसकी रिश्तेदार ने उसे बताया था। उसकी पत्नी कहने लगी थी कि दोबारा वह विशाल से बात नहीं करेगी, लेकिन इसके बाद भी घर से चली गई। महिला के पति ने बताया कि अप्रैल महीने में उसकी टांग टूटी थी। तब उससे मिलने के लिए उसके गांव का विशाल उर्फ विशु अस्पताल में आया था। उसके बाद से विशाल उसके घर आने-जाने लगा था। उसकी पत्नी विशाल के साथ फोन पर बातचीत करती थी।

Next Story