हरियाणा

सैन्य अफसरों के प्रशिक्षण में महिलाऐं ज्यादा

Harrison
23 July 2023 10:42 AM GMT
सैन्य अफसरों के प्रशिक्षण में महिलाऐं ज्यादा
x
भिवानी | हरियाणा की छोरियां का खेलों के बाद अब भारतीय सेना में भी डंका बज रहा है। भारतीय सेना में शामिल होने वाले महिला कैडेटों का सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व इस समय हरियाणा कर रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में बताया है कि अब तक 57 महिला कैडेट प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शामिल हो चुकी हैं। इनमें 17 सिर्फ हरियाणा की महिला कैडेट हैं जबकि दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश की महिलाएं शामिल है।
सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने में हरियाणा हमेशा से अग्रणी रहा। दो महीने पहले देहरादून आईएएम में हरियाणा के 32 युवा अफसर बने थे। आईएमए के जरिये हर साल सैन्य अफसर बनने वालों में भी हरियाणा के युवाओं की संख्या 30 से 45 के बीच रहती है। एनडीए में महिला कैडेटों की भर्ती 2022 से शुरू हुई थी।
Next Story