Panchkula में मॉक ड्रिल, सायरन पर अलर्ट हुई टीम, फंसे लोगों को बचाया

Panchkulaपंचकूला। ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को पंचकूला जिले के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर 1 और सेक्टर 12 में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। लोगों को बिल्डिंग से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, मेरा युवा भारत के वालंटियर और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।शाम 5 बजे सायरन बजने के साथ ही मॉक ड्रिल की शुरुआत हुई।
सायरन बजते ही सभी संबंधित विभागों को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिल गई, सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भारी फोर्स और संसाधनों के साथ रेस्ट हाउस सेक्टर 1 की ओर दौड़ पड़े।थोड़ी ही देर में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सीढ़ियों को जोड़कर पहली और दूसरी मंजिल पर पहुंच गए और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया और लोगों को बचाया गया। कर्मचारियों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया, कुछ स्ट्रेचर पर, कुछ रस्सियों के सहारे, कुछ कुर्सियों पर, कुछ गोद में और कुछ पीठ पर, और सभी को एंबुलेंस और बसों के माध्यम से सुरक्षित स्थानों और अस्पतालों में भेजा गया।





