हरियाणा

सब्जी खरीदने जा रहे 2 लोगों से बदमाशों ने की लूट

Shantanu Roy
30 Sept 2023 5:54 PM IST
सब्जी खरीदने जा रहे 2 लोगों से बदमाशों ने की लूट
x
रेवाड़ी। आए दिन बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है जहां रेवाड़ी जिले में आज सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों के साथ लूटपाट की। बदमाश चाकू की नोक पर कैश छीन भाग गए। दोनों बावल रोड स्थित बिठवाना सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। लूटपाट की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा CIA-2, CIA-3 की टीमें भी वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस टीमों ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर निवासी गिरीश अपनी स्कूटी और बाबूलाल अपनी बाइक पर दोनों सुबह बावल रोड स्थित गांव बिठवाना सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। दोनों शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले है। दोनों आगे-पीछे चल रहे थे। मंडी क्रॉस करते ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पहले गिरीश की स्कूटी को रोका और फिर बाबूलाल को भी रोक लिया। दोनों की गर्दन पर चाकू लगा दिया। बदमाशों ने गिरीश से 3500 रुपए और बाबूलाल से 5 हजार रुपए कैश छीन लिए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Next Story