हरियाणा

बदमाशों ने दुल्हन की कार को किया ओवरटेक, दुल्हन की गर्दन पर मारी गोली, परिवार में हड़कंप

jantaserishta.com
2 Dec 2021 11:22 AM IST
बदमाशों ने दुल्हन की कार को किया ओवरटेक, दुल्हन की गर्दन पर मारी गोली, परिवार में हड़कंप
x
दुल्हन के प्रेमी पर शक.

रोहतक: हरियाणा के रोहतक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में उसे गोली मार दी गई. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दुल्हन की कार को ओवरटेक कर रोका दूल्हे को नीचे उतारा फिर दुल्हन की गर्दन पर दो गोली मार दी. हमलावरों ने दूल्हे के भाई से भी सोने की चेन लूट ली और वहां से फरार हो गए. घायल दुल्हन को पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

दुल्हन को रास्ते में मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. सांपला गांव की रहने वाली लड़की की शादी भाली आनंदपुर गांव के रहने वाले युवक से धूमधाम हुई थी. शुक्रवार को दुल्हन विदा के बाद अपने ससुराल लौट रही थी. कार दूल्हे का भाई सुनील चला रहा था. रात करीब 12 बजे गांव में शिव मंदिर के नजदीक पहुंचते ही पीछे से इनोवा कार में सवार तीन बदमाश आए, जिन्होंने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रूकवा लिया और दुल्हन को गोली मार दी और वो लहूलुहान होकर कार के अंदर की गिर पड़ी. तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर दुल्हन को मारी गोली
बताया जा रहा है कि इस घटना को दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने अंजाम दिया है. पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि हमलावर सांपला से ही दुल्हन की कार के पीछे लगे हुए थे, लेकिन जैसे ही दुल्हन अपनी ससुराल में गांव के बाहर पहुंची तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस को यह भी पता चला है कि वारदात में इस्तेमाल हुई इनोवा कार को बदमाशों ने सांपला से ही एक ईंट भट्ठे के मालिक से पिस्तौल के बल पर छीनी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story