हरियाणा

शराब ठेके पर बदमाशों ने की फायरिंग, टीन की दीवार छेदकर पार हुई गोलियां

Shantanu Roy
9 Oct 2023 4:50 PM IST
शराब ठेके पर बदमाशों ने की फायरिंग, टीन की दीवार छेदकर पार हुई गोलियां
x
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के लाडवा में हिनौरी चौक पर देर रात बाइक सवार तीन बदमाशाों ने शराब के ठेके पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। आरोपियों ने 3-4 राउंड फायरिंग की, जिसमें गोलियां ठेके की लोहे की टीन को पार कर गई। अमनप्रीत वासी वार्ड-8 ने बताया कि वह हिनौरी चौक पर शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता है। शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपने साथी शुभम के साथ ठेके पर मौजूद था।
कुछ देर बाद बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। उन्होंने ठेके के पास अपनी बाइक रोकी और पीछे बैठे दो युवकों ने बाइक से उतर कर ठेके की तरह अंधाधुध फायरिंग कर दी। गोलियां लोहे के खोखे और कूलर से निकलकर रैंक में रखी शराब की बोतलों में जा लगी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल और आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शिकायत पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Next Story