हरियाणा
नाबालिग छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजी
Shantanu Roy
30 Sept 2023 4:56 PM IST

x
पानीपत। पानीपत में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिजनों के पास भेज दी। पुलिस से प्राप्त अनुसार मामला पानीपत के एक गांव का है जहां की रहने वाली 16 साल की 10वीं कक्षा की छात्रा को गांव का ही एक लड़का 28 सितम्बर को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। दोनों गांव के अड्डे से एक ऑटो रिक्शा में सवार हो गए। इसके बाद लड़का किशोरी को एक होटल में ले आया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जबरन किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली और लड़की को उसके गांव के अड्डे के पास छोड़ने के बाद वीडियो को उसके परिजनों के मोबाइल पर भेज दिया। वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच में आरोपी लड़का भी नाबालिग मिला है। पुलिस ने उस होटल संचालक को भी जांच में शामिल किया है जिसने दोनों नाबालिगों को अपने होटल में ठहरने के लिए कमरा दिया था। नियमानुसार बालिगों को ही होटल में कमरा दिया जाता है वह भी आई.डी. प्रूफ की जांच करने के बाद लेकिन होटल संचालक ने नाबालिग को कमरा कैसे दे दिया।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





