हरियाणा

नाबालिग युवती से कई महीनों तक गैंगरेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Shantanu Roy
25 Jun 2022 10:12 PM IST
नाबालिग युवती से कई महीनों तक गैंगरेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
x
बड़ी खबर

गुरुग्राम। पिनगवां थाना के एक गांव में एक नाबालिग युवती के साथ तीन लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के साथ कई महीनों से गैंगरेप कर रहे थे, जिसके कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपियों ने पीड़िता को दवा खिलाकर गर्भपात कराया। दवा खाने के बाद नाबालिग पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई जिसके कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अक्सर बाहर रहता है। घर से थोड़ी दूर पशुओं को बांधने की जगह है। उसकी नाबालिग बेटी पशुओं को सुबह शाम चारा डालने जाती है। पीड़िता की मां ने बताया की कुछ महीनों पहले वो अपने मायके गई थी। उस समय उसकी बेटी पशुओं को चारा डालने के लिए प्लाट पर गई वहां पर गांव के ही तारीफ, शहबाज, मुजमिल ने उसे दबोच लिया और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Next Story