हरियाणा

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

Shantanu Roy
11 July 2022 3:45 PM GMT
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
x
बड़ी खबर

पलवल। हरियाणा के पलवल में महिलाओं के प्रति अपराध दिन रोज बढ़ते जा रहे है। रविवार को देर शाम 4 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें कहीं महिला के साथ छेडछाड़ की गई तो कहीं उनको हवश का शिकार बनाया गया। महिला थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए थाने भी खोले हुए है, इसके बावजूद भी महिला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

महिला अपराध 1- जांच अधिकारी रजामा देवी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की जब 9 जुलाई को देर शाम जंगल में शौच के लिए गई तो उसको लुक्का, अहमद, आबीद, शाहरुख व चिकू जबरन उठाकर जंगल में बने लुक्का के कोठरा पर ले गए। पीड़िता चीखी-चिल्लाई, लेकिन रात होने की वजह से उसकी चीख किसी ने नहीं सुनी और आरोपियों ने कोठरा में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसे रात में कोठरा में ही बंद कर फरार हो गए। 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे जब उसका बाबा तलाश करता हुआ जंगल में पहुंचा तो उसे उसके चिखने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कोठरे में पहुंचा और उसे बंधन मुक्त किया। बेटी ने आपबीती अपने बाबा को बताई।
महिला अपराध 2- जांच अधिकारी दलवती के अनुसार, एक महिला ने दी शिकायत में कहा है कि 10 जुलाई को वह खेतों पर ज्वार की फसल काट रही थी। उसी दौरान मुलंचद नामक व्यक्ति उसके खेत पर आया और जबरन उसे पकड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान उसने जबदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता का शोर सुनकर आस-पास खेतों में काम रही महिलाएं मौके पर आ गई। जिनको देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
महिला अपराध 3- जांच अधिकारी रजमा देवी के अनुसार, एक व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी नौ जलाई को घर पर अकेली थी। उसी दौरान गल्लू उर्फ गजराज नामक युवक घर के अंदर आ गया और उसकी बेटी का हाथ पकड़कर छेड़छाढ़ करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। पीड़ित जब मजदूरी से लौटकर आया तो उसकी बेटी ने आपबीती उसे (अपने पिता) को बताई।
महिला अपराध 4- जांच अधिकारी रजमा देवी के अनुसार, एक विधवा महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 10 जुलाई की रात को अपने बच्चों के पास घर में सोई हुई थी। रात को उसे उसकी सात वर्षीय बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी तो वह उठकर बेटी के पास पहुंची। बेटी की चारपाई पर सुरेश लेटा हुआ था, जो उसे देखते ही ईंट मारकर फरार हो गया। बेटी ने बताया कि सुरेश अचानक उसकी चारपाई पर आ गया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगे। जिससे वह डर गई और उसकी चीख निकल गई।
महिला थाना पुलिस ने चारों मामलों में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story