हरियाणा

HSVP कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, संपदा अधिकारी सहित कई अधिकारी मिले गैर हाजिर

Kunti Dhruw
21 Jan 2022 7:34 AM GMT
HSVP कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, संपदा अधिकारी सहित कई अधिकारी मिले गैर हाजिर
x
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार सुबह हिसार में एचएसवीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार सुबह हिसार में एचएसवीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में प्रशासक, संपदा अधिकारी, एसई सहित कई अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर भी चेक किए। उन्होंने करीब 45 मिनट तक कार्यालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस विभाग की काफी शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने तीन दिनों तक कार्यालय की रेकी करवाई और आज कार्यालय का निरीक्षण किया। गैर हाजिर मिलने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है।
डॉ. कमल गुप्ता सुबह 9:10 बजे एचएसवीपी कार्यालय में पहुंच गए थे। यहां उन्होंने एक-एक कर सभी ब्रांच का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह प्रशासन के कार्यालय में गए, जहां प्रशासक राजेश जोगपाल नहीं मिले। उनके चपरासी ने बताया कि साहब को कोरोना है और वह अवकाश पर हैं। इसके बाद डॉ. गुप्ता संपदा अधिकारी के कार्यालय में गए। वह भी अपनी सीट पर नहीं मिले। कर्मचारी ने कहा कि वह कोर्ट केस के सिलसिले में चंडीगढ़ गए हैं। फिर डॉ. गुप्ता ने एसई कार्यालय का निरीक्षण किया, वह भी गैर हाजिर मिले। इसके बाद उन्होंने अन्य ब्रांचों का भी निरीक्षण किया, जहां ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले।


Next Story