हरियाणा

गुरुग्राम में मेटा कार्यालय पर लगाया ताला, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

Admindelhi1
21 Nov 2026 3:21 PM IST
गुरुग्राम में मेटा कार्यालय पर लगाया ताला, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में
x
सोशल मीडिया पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप, मेटा ऑफिस पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

गुरुग्राम: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किए जाने के विरोध में हरियाणा युवा कांग्रेस ने गुरुवार को मेटा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर ताला जड़कर विरोध जताया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया ने मेटा की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे विपक्ष की आवाज और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। उन्होंने दोनों नेताओं के अकाउंट बंद करने के कारण सार्वजनिक करने की मांग की।

कटारिया ने कहा कि मेटा को एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी डिजिटल मंच के रूप में काम करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह कार्रवाई किसी राजनीतिक दबाव में की गई है। साथ ही भाजपा और विपक्ष के नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर नियमों के अलग-अलग इस्तेमाल को लेकर भी जवाब मांगा।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव, गुरुग्राम ग्रामीण जिला अध्यक्ष अमरजीत गुर्जर, मोहित तंवर, गौतम यादव, करुण तंवर और ओजस्वी सहित युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी शामिल रहे।

Next Story