हरियाणा
लिव इन में रह रहे थे महिला-पुरुष, कबीर बस्ती से दोनों गिरफ्तार
Shantanu Roy
1 July 2022 10:59 AM GMT

x
बड़ी खबर
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना के नागरिक अस्पताल से गुरुवार शाम को अगवा की गई डेढ़ साल की बच्ची टीना को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। शहर पुलिस ने ठसका रोड स्थित कबीर बस्ती से ममता उर्फ सुमन और शाम सुंदर उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस सीसीटीवी से मिले सुराग के बाद दोनों को तलाश करते हुए बस्ती में पहुंची थी। ममता और शाम दोनों बीर बस्ती में किराए के मकान में लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे। मूलरुप से ये रोहतक के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनको पैसों की जरूरत थी।
बच्ची टीना को को बेचने के लिए उठाया था। उम्मीद थी कि इससे काफी रुपया मिलेगा। पता चला है कि शाम सुंदर उर्फ सुरेंद्र कुछ महीने पहले तक बाबा बनकर रहता था। इससे उसका गुजर बसर नहीं हुआ। इस बीच उसकी ममता उर्फ सुमन से बातचीत हुई तो उसने बाबा का चौला उतार दिया ओर उसके साथ कबीर बस्ती में रहने लगा। पिछले कुछ दिनों से वह ड्राइवर का काम कर रहा था। इससे दोनों के घर का खर्च नहीं निकल पा रहा था। दोनों ने इसके लिए बच्ची का अपहरण कर उसे बेचने की प्लानिंग बनाई थी।
ये था मामला
डेढ़ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया। नानी के साथ खेल रही टीना को एक महिला खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई और इसके बाद बाहर खड़े युवक के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गई। बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। अस्पताल के CCTV में महिला बच्ची को ले जाते हुए साफ तौर पर कैद हुई है। फिलहाल देर रात तक बच्ची और महिला का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। अपहरण के कुछ घंटे पहले ही टीना की मां ने तीसरी बेटी को जन्म दिया था।
नानी के साथ खेल रही थी
बताया गया है कि गोहाना में पानीपत चुंगी स्थित मिगलानी कॉलोनी में रहने वाली रेशमा डिलीवरी के लिए आई थी। उसकी देखभाल के लिए रिश्ते में मामी लगने वाली सीमा भी उसके साथ थी। गुरुवार को सरकारी अस्पताल में उसने तीसरी बेटी को जन्म दिया। इस बीच रेशमा की बेटी टीना (डेढ़ वर्ष) अस्पताल में अपनी नानी सीमा के साथ खेल रही थी।
गुरुवार सायं 6 बजे के बाद अस्पताल में लाल कपड़े एक अन्य महिला पहुंची। उसने मुंह पर मास्क लगाया था। वह बातचीत के बहाने से सीमा के पास बैठी और इस बीच टीना के साथ खेलने लगी। उसने बताया कि उसके दो बेटे हैं, घर में बेटी नहीं है। कुछ देर बाद टीना रोने लगी तो महिला ने कहा कि उसे भूख लगी है, वह उसे कुछ खिलाने का सामान दिलाकर लाती है।
अस्पताल से मुंह ढ़क कर निकली
बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली और अस्पताल में लगे CCTV की फुटेज देखी। इसके बाद अस्पताल के आसपास की दुकानों और उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी भी जांचे गए।
जिस तरफ महिला बच्ची को लेकर फरार हुई थी। अस्पताल में लगे सीसीटीवी में महिला बिल्कुल साफ तौर से कैमरे में दिखाई दी है। हालांकि बच्ची को लेकर अस्पताल से बाहर जाते समय उसने अपना मुंह ढ़क लिया था।
दूसरे नंबर की बेटी थी टीना
अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती मिगलानी कॉलोनी की रेशमा ने गुरुवार को तीसरी बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद उसने ठीक से होश भी नहीं संभाला था कि उसकी डेढ़ साल की बेटी टीना का अपहरण हो गया। टीना दूसरे नंबर की बेटी थी। इसके बाद रेशमा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे मुश्किल से संभाला।
पुलिस जांच में लगी
गोहाना के सिटी थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल से बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। एक महिला बच्ची को लेकर जाते हुए दिख रही है। पुलिस उसका सुराग लगाने में जुटी है। जल्द ही उस तक पहुंच जाएगी।
Next Story