हरियाणा

मैकेनिक ने तोड़ा दम, AC सर्विस के दौरान हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
29 April 2022 8:08 AM IST
मैकेनिक ने तोड़ा दम, AC सर्विस के दौरान हुआ ये हादसा
x
घटना की सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी गई.

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक सोसायटी में गुरुवार की शाम हादसा हो गया. 25 साल का एक युवक छठवीं मंजिल पर एसी की सर्विस कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया. हादसे में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी गई.

पुलिस के मुताबिक घटना सेक्टर 82 में शाम करीब साढ़े छह बजे हुई. पुलिस ने कहा कि मृतक एसी सर्विस इंजीनियर अमन फ्लैट की बालकनी में खिड़की के पास एसी की सर्विस कर रहा था. इसी दौरान वह अनियंत्रित हुआ और उसका पैर फिसल गया.
एजेंसी के अनुसार पुलिस ने बताया कि अमन को गंभीर हालत में पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
खेरकी के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक अमन व्हर्लपूल कंपनी में सर्विस इंजीनियर था. हालांकि हमें अभी तक शिकायत नहीं मिली है. वहीं सोसायटी के सदस्य सुधीर कुमार ने कहा कि यह चौंकाने वाली घटना है इसकी निष्पक्ष जांच की जरूरत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story