हरियाणा
इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक
Shantanu Roy
23 May 2022 10:27 PM IST

x
बड़ी खबर
रेवाड़ी। कोसली विधानसभा की अनाजमंडी स्थित इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा 50 लाख से अधिक कीमत के एसी, कूलर पंखे और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सुबह मार्किट के लोगों ने दमकल विभाग, पुलिस और गोदाम मालिक को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट होने से लगी है।
Next Story





