हरियाणा

महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ फरार हुए नकाबपोश

Admin4
20 March 2023 7:12 AM GMT
महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ फरार हुए नकाबपोश
x
हिसार। हिसार जिले के आदमपुर मंडी में बाइक सवार नकाबपोश युवक महिला का सोने का मंगलसूत्र तोड़कर भाग गए। महिला शादी की शॉपिंग करने के बाद अपने गांव जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी। बस में चढ़ने लगी तभी दो युवक बाइक पर आते है और गले से मंगल सूत्र तोड़ते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अमन ने बताया कि वह बगला गांव का रहने वाला है। वह और उसकी मौसी सरोज शादी का सामान खरीदने के लिए मंडी आदमपुर गए हुए थे। खरीददारी करने के बाद गांव जाने के लिए भादरा फाटक पर बस का इंतजार कर रहे थे। जब वह बस में चढ़ गया और उसकी मौसी बस में चढ़ने लगी। तभी 2 युवक बाइक पर आए। उन्होंने उसकी मौसी के गले का 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया। पुलिस ने अमन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफमामला दर्ज कर लिया है।
Next Story