हरियाणा
कूड़ा फैंकने की बात कहकर घर से फरार हुई विवाहिता, 8 माह पहले हुई थी शादी
Shantanu Roy
28 July 2022 5:38 PM GMT

x
बड़ी खबर
अंबाला। अंबाला जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां विवाहिता कूड़ा फैंकने की बात कहकर घर से भाग गई। विवाहिता घर में रखी नकदी व अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक अंबाला सिटी न्यू शिवालिक कॉलोनी निवासी युवक ने गांव कमेहड़ी जिला यमुनानगर निवासी युवती से 2021 को मनसा देवी मंदिर में लव मैरिज की थी। तभी से विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी। 23 जुलाई को सुबह से विवाहिता अलग-अलग तरह के बहाने बना रही थी। उन्हें मालूम नहीं था कि वह घर से भागने की फिराक में है। बता दें कि 23 जुलाई को महिला के पति का जन्मदिन था। उसी दिन विवाहिता घर से 5-7 हजार रुपए, आधार कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट और एक मोबाइल लेकर भाग गई।

Shantanu Roy
Next Story