हरियाणा

फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता

Admin4
28 Jun 2023 1:27 PM GMT
फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता
x
हरियाणा। झज्जर के गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता के आत्महत्या किए जाने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का तो खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन विवाहिता के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताया है। झज्जर सदर थाने से पहुंचे जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गिजाडोध में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता एकता के शव को उसके मायके वालों की उपस्थिति में फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
जांच अधिकारी का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। इसी के चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने अभी किसी की भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मृतका के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में कराया जा रहा है।
Next Story