हरियाणा

पलवल में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Admindelhi1
20 March 2024 11:50 AM IST
पलवल में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
x
मायके के लोगों ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था

फरीदाबाद: हरियाणा के पलवल में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके मायके के लोगों ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी को जन्म देने पर व दहेज में 5 लाख नकद व बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

हसनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, जिला नूंह के निवाना गांव निवासी चिरंजी लाल ने दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी गजना की शादी 16 फरवरी 2020 को सहनोली गांव निवासी सोनू के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से ससुराल जन पति सोनू, सास बवीता, ननद पूजा, देवर पवन व ससुर राकेश दहेज के लिए उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे।

Next Story