हरियाणा

विवाहिता को आखिर परिजनों से परेशान होकर देनी ही पड़ी जान, जानिए पूरी कहानी

Admin Delhi 1
24 April 2022 8:53 AM GMT
विवाहिता को आखिर परिजनों से परेशान होकर देनी ही पड़ी जान, जानिए पूरी कहानी
x

हरयाणा क्राइम न्यूज़: 5 साल पहले पारुल की शादी करनाल में हुई थी, तब से उसे ससुराल में परेशान किया जाता था। 5 बार घर से निकाला। हर बार पंचायत में समझौता कर लेते। इस बार बदचलन का आरोप लगाते हुए मायके भेज दिया, जहां पर उसने ससुराल की तरफ से हुई परेशानी में फंदा लगाकर शनिवार को अपनी जान दे दी। महिला का 4 साल का बच्चा अपने पिता रविंद्र कुमार के पास करनाल में रहता है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि वे पारुल के साथ मारपीट करते रहे, उस पर गलत आरोप लगाए, जबकि लड़का सट्‌टेबाज है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

हर बार पंचायत में कर लेते समझौता: भाई अरुण व लड़की के पिता ने बताया कि पिछले 5 साल से परेशान किया हुआ था। शादी के बाद ही परेशान किया हुआ था। लड़का सट्‌टा खेलता ह। सारा कुछ लिया हुआ है। पैसे की मांग थी, पैसे दे दिए गए। लड़की पर बदचलन होने का गलत आरोप लगाकर परेशान किया गया। 16 फरवरी को मेरे लड़के को फोन करके मेरी लड़की को घर से निकाल दिया। पहले भी 4 बार ऐसा कर चुके हैं। हर बार समझा बुझा कर शांत कर देते थे। लड़की को मारा-पीटा भी जाता था। समाज के डर से कभी पुलिस में जाने की नहीं सोची।

लड़की के अरुण ने बताया कि 8 लाख रुपये कर्ज चढ़ा हुआ है। 12 लाख रुपए पहले उतार चुके हैं। वो सट्‌टेबाजी का काम करता है। हमारे अलावा रिश्तेदारों से भी पैसे गए हुए हैं। कई बार झगड़ों को बैठकर सुलझा चुके हैं।

Next Story