हरियाणा
Karnal में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tara Tandi
16 May 2025 3:07 PM IST

x
Karnal करनाल: करनाल में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई है। मामला भोला खालसा गांव का है। जहां। महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पति पर मृतका के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान टिकरी गांव निवासी कविता के रूप में हुई है। कविता का विवाह भोला खालसा गांव निवासी अनिल के साथ 10 वर्ष पूर्व हुआ था। इस शादी के कविता के दो बच्चे है। कविता के मां–बाप ने बताया कि अनिल ने कविता के आत्महत्या करने की सूचना दी थी।
सूचना मिलतेभी परिजन गांव भोला खालसा के लिए निकल गए थे। लेकिन जब वहां पहुंचे तो देखा कि शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप गया। परिजनों ने बताया कि ससुरालियों का व्यवहार बहुत ही अजीब था। और शव को देखकर आत्महत्या की जगह लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या की है।
शादी के तीन वर्षों बाद ही दोनों के बीच लड़ाई–झगड़े होने लगे थे। अनिल कविता के साथ अक्सर झगड़े करता था। इसके अलावा उसे मारता–पीटता भी था। अनिल पहले भी कई बार कविता को जान से मारने की धमकी दे चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।।आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद की जाएगी। मृत्यु के असल कारणों का पता रिपोर्ट के बाद ही लग सकता है।
TagsKarnal विवाहिता संदिग्ध मौतपरिजनों जताई हत्या आशंकाKarnal married woman dies under suspicious circumstancesfamily members suspect murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





