हरियाणा

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर लगाया अत्याचार का आरोप

Teja
1 July 2022 5:07 PM GMT
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर लगाया अत्याचार का आरोप
x
अत्याचार का आरोप

हरियाणा के सोनीपत में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का भाई और पुलिस मौके पर पहुंची तो शव नीचे रखा था। बताया गया कि उसने फंदे पर लटक कर जान दी है। बाद में FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना को लेकर मौके से सबूत जुटाए। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका गरिमा के पति संजय पर आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज किया है।

17 साल पहले हुई थी शादी

दिल्ली के विजय नगर डबल स्टोरी निवासी हिमांशु ने बताया कि उसकी बहन गरिमा की शादी करीब 17 साल पहले सोनीपत में अशोक विहार निवासी संजय के साथ हुई थी। बहन के पास एक लडका व लड़की है। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बहन गरिमा और जीजा संजय का आपस मे मन मुटाव हो गया था। आरोप है कि गरिमा का पति उसके साथ बार- बार झगडा कर मारपीट करता था। परिवार और समाज के लाेगाें ने संजय को काफी बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था।

पति पर लगाया अत्याचार का आरोप

हिमांशु ने बताया कि 30 जून को भी संजय ने उसकी बहन के साथ झगडा किया था। इसकी सूचना मिलने पर वह सोनीपत आया था। उसने बहन के घर आकर अपने जीजा संजय को समझाया था कि प्यार प्रेम से रहे और बहन को तंग न करें। इस दौरान गरिमा ने उसे बताया कि संजय उसे कुछ दिनों से काफी परेशान कर रहा है और उस पर काफी अत्याचार किया जा रहा है।

फोन पर मिली बहन की मौत की सूचना

हिमांशु ने बताया कि वह अपने जीजा को समझाकर सोनीपत में ही अपने मामा के घर अशोक नगर चला गया था। शुक्रवार सुबह संजय ने उसे फोन कर बताया कि गरिमा ने पंखे से फंदा लगा कर जान दे दी है। वह मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन की लाश नीचे उतार रखी थी। उसने कहा कि उसे अंदेशा है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। बहन ने अगर सुसाइड किया है तो संजय के अत्याचारों से परेशान होकर यह कदम उठाया है। उसने पुलिस से कहा कि बहन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर और FSL टीम द्वारा बारीकी से जांच की जाए। जिससे कि यह स्पष्ट हो जाए कि बहन ने सुसाइड किया है या फिर उसे मारा गया है।

Next Story