हरियाणा

दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Shantanu Roy
28 May 2022 10:10 PM IST
दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
x
बड़ी खबर

जींद। जिले में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पीड़िता युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि उसकी शादी 2017 को करनाल जिले के गांव अलवाला निवासी हैप्पी के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन उसकी ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से खुश नहीं थे। उसे कम दहेज लाने को लेकर परेशान किया जाने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर उसके पति हैप्पी, सास कैलाशो, देवर विक्की, ननद मीना और सीना ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Next Story