हरियाणा

आपस में भिड़े कई वाहन, पहले से हुए हादसे के कारण रूके थे वाहन, पीछे से ट्रक ने भी मारी टक्कर

Shantanu Roy
22 May 2022 10:07 PM IST
आपस में भिड़े कई वाहन, पहले से हुए हादसे के कारण रूके थे वाहन, पीछे से ट्रक ने भी मारी टक्कर
x

पानीपत। पानीपत जिले में जीटी रोड पर बने एक्सप्रेस हाईवे पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां हाईवे पर रोड धर्मशाला के सामने दिल्ली से करनाल वाली लेन में कई वाहन आपस में टकरा गए जिस वजह से वहां से ट्रैफिक धीमे-धीमे गुजर रहा था। कुछ वाहन खड़े भी हुए थे कि पीछे से ट्रक आया। ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और उसने वहां खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा ट्रक टक्कर लगते ही पलट गया और रेलिंग तोड़ता हुआ आधा जीटी रोड पर और आधा हाईवे पर गिर गया। ट्रक की टक्कर आगे खड़े कंटेनर में भी लगी और इस कंटेनर की टक्कर उससे आगे खड़े एक अन्य ट्रक में लगी।
इस प्रकार हादसे में चार ट्रक व एक कंटेनर व ट्रक चालक की लापरवाही की वजह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए ट्रैफिक को सुचारू करवाया। आरोपी दिल्ली नंबर का ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन आदि की सहायता से थाने में ले जाया गया।
Next Story