
x
Faridabad फरीदाबाद की विष्णु कॉलोनी के रहने वाले 26 साल के एक युवक की ट्रेन के सामने कूदने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर से अपनी माँ की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में था।
परिवार के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन सुबह प्रवेश ने अपनी बहन से राखी बंधवाई थी। उसी शाम उसने अपने पिता के लिए खाना बनाया और उन्हें खिलाया। खाना खाने के बाद, प्रवेश ने अपने पिता से कहा कि वह थोड़ी देर के लिए बाहर जा रहा है और जल्द ही लौट आएगा। घर से निकलने से पहले उसने अपने पिता से करीब 100 रुपये भी लिए थे।
जब प्रवेश देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसे खोजना शुरू किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। अगली सुबह परिवार को रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। परिवार वाले मौके पर पहुँचे और शव की पहचान प्रवेश के तौर पर की। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जाँच कर रही है।
Next Story





