हरियाणा

व्यक्ति ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

Harrison
6 Aug 2023 9:39 AM GMT
व्यक्ति ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
x
करनाल : करनाल जिले के सुरज नगर में व्यक्ति ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह शराब पीने का आदी था। मृतक के एक बेटे की पहले मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक 52 वर्षीय सतबीर सूरज नगर स्थित गली नंबर-2 में रहता था। घर में पत्नी व सतबीर दोनों ही अकेले रहते थे। जबकि मृतक के माता-पिता उसके दूसरे भाई के घर रहते हैं। इस बीच उसने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने रात को ही शव को कब्जे में ले लिया था। आज पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएग। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
Next Story