हरियाणा

दूध-दही के खानपान वाले हरियाणा में भी बढ़ रहा कुपोषण, विभाग ने शुरू की ख़ास योजना

Shantanu Roy
5 Sep 2022 4:30 PM GMT
दूध-दही के खानपान वाले हरियाणा में भी बढ़ रहा कुपोषण, विभाग ने शुरू की ख़ास योजना
x
बड़ी खबर
यमुमानागर। शहर में दूध,दही खाने वाले छोटे बच्चे और युवतियां एनीमिया और कुपोषम के शिकार पाए गए हैं। इसे दूर करने के लिए हरियाणा सरकार और बाल विकास की तरफ से बच्चों और महिलाओं के खानपान में हरी सब्जियां और बाजरा परोसा जाएगा। जिससे उन्हें कुपोषण के दूर किया जा सके। महिला एवं बाल विकास आयुक्त और सचिव अमनीत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाने की घोषणा की है। जिसे दूर करने का संकल्प लिया गया है। बता दें कि राज्य में बढ़ते कुपोषण को लेकर महिला एवं बाल विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से दूर किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें समय-समय पोषक तत्वों से युक्त भोजन देने का फैसला किया गया है। वहीं कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश भर में कार्यक्रम के आयोजन भी किए जाएंगे। महिला और बाल विकास आयुक्त अमनीत ने बताया कि राज्य में दूध, दही खाने वाले का जो डाटा सामने आता है। चाहे वह फैमिली हेल्थ का सर्वे हो या नीति आयोग का सर्वे हो। उसमें महिलाएं एवं बच्चे कुपोषण का शिकार बताए जा रहे हैं। जो की चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अब खानपान में परिवर्तन लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खिलाड़ी मेडल आते हैं। जिससे लगता है कि वह जो ठान लेते हैं।उसे करके दिखाते हैं। अब हमें इस दिशा में भी आगे बढ़कर युवतियों, महिलाओं व बच्चों को एनीमिया व कुपोषण से दूर करना है।
Next Story