हरियाणा

गुरुग्राम BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छह मोर्चों के जिलाध्यक्ष नियुक्त

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:18 PM IST
गुरुग्राम BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छह मोर्चों के जिलाध्यक्ष नियुक्त
x
प्रदीप यादव से विशिका जैन तक मिली नई जिम्मेदारी, भाजपा ने जारी की नियुक्तियां

गुरुग्राम: भाजपा जिला गुरुग्राम में संगठन को मजबूत करने के लिए छह मोर्चों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

नई नियुक्तियों के तहत प्रदीप यादव को युवा मोर्चा, पीयूष सैनी को ओबीसी मोर्चा, विशिका जैन को महिला मोर्चा, मुकेश जैलदार को किसान मोर्चा, नरेश नीमवाल को अनुसूचित जाति मोर्चा और हर्ष जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि नए पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Next Story