हरियाणा
बड़ा हादसा: खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से कई लोगों के दबने की आशंका
Deepa Sahu
1 Jan 2022 12:59 PM IST

x
भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है।
हरियाणा: भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। कई लोगों के दबने और हताहत होने की सूचना है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई है। अभी तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पहाड़ अपने आप किसका है या फिर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।
शुक्रवार से ही शुरू हुआ था खनन कार्य
तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी। एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार से खनन कार्य शुरू किया गया था।
दो महीने तक खनन कार्य बंद रहने के कारण भवन निर्माण सामग्री की किल्लत भी महसूस की जा रही थी। इस किल्लत को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर ब्लास्ट किए जाने की आशंका भी जताई जा रही हैं।
Next Story





