
x
महम: महम के पूर्व विधायक बलराज सिंह कुंडू से फोन पर वायस मैसेज के जरिए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। पूर्व विधायक कुंडू ने डी.जी.पी. अजय सिंघल को शिकायत की है। जिस नंबर से कुंडू को फोन आया था वह भी दिया गया है।
कुंडू को 10 जनवरी शाम 6.39 बजे फोन आया। साथ ही एक वायस मैसेज आया जिसमें 2 दिन के अंदर 5 करोड़ रुपए देने के लिए कहा गया है। वायस मैसेज में पैसे मांगने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गिरोह का महेंद्र डलाना बताया है। कुंडू ने खुद व परिवार की सुरक्षा की मांग सरकार व पुलिस से की है। पूर्व विधायक को धमकी मिलने के बाद से जिला प्रशासन भी अलर्ट है। कुंडू ने कहा कि मैं सुरक्षित नहीं तो आम आदमी किसके भरोसे रहेगा।
Tagsमहमपूर्व विधायकपरिवारसुरक्षासतर्कMahamformer MLAfamilysecurityalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





