हरियाणा

लवलीन टुटेजा का भाजपा कांग्रेस पर आरोप: व्यापारियों को राजीतिक द्वेष के कारण हो रहा नुकसान

Admin Delhi 1
17 April 2022 10:09 PM IST
लवलीन टुटेजा का भाजपा कांग्रेस पर आरोप: व्यापारियों को राजीतिक द्वेष के कारण हो रहा नुकसान
x

हरयाणा न्यूज़: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा से ही व्यापारियों का शोषण कर उन्हें केवल वोट हथियाने का जरिया माना है। इन सरकारों ने कभी व्यापारी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। भाजप-कांग्रेस के इसी राजीतिक द्वेष के कारण ही शहर के व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि किला रोड पर अतिक्रमण की आड़ में व्यापारियों की दुकानों को नुकसान पहुंचना पूरे व्यापारी वर्ग का अपमान एवं शोषण है। देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में व्यापारी वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सरकार को इस वर्ग का संरक्षण देना चाहिए, लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि व्यापारियों के भले की बजाए भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां केवल अपना हित को देखती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नितियों के चलते ही करीब 20 हजार व्यापारी आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश ही नहीं पूरे देश का व्यापारी असुरक्षित है। कभी इस वर्ग को अपराधियों की धमकी, लूट, चोरी और डकैतियों का सामना करना पड़ता है तो कभी सरकार के उल्टे सीधे फैसले उनके लिए मुसीबत बन जाते हैं। ऐसे में व्यापारियों के पास पलायन या आत्महत्या का ही रास्ता बचता है। लवली टुटेजा ने कहा कि देश में सबसे अधिक समय तक कांग्रेस का शासन रहा है, लेकिन इस पार्टी ने भी कभी व्यापारियों के हित की नहीं सोची। राजनीतिक पार्टियों को व्यापारी वर्ग की याद केवल चुनाव में ही आती है।

Next Story