हरियाणा

आदर्श नगर में परिवार से मारपीट कर लूटपाट

Admin Delhi 1
1 April 2023 5:56 PM IST
आदर्श नगर में परिवार से मारपीट कर लूटपाट
x

फरीदाबाद न्यूज़: आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल के पास कुछ युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया. साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया. आरोपियों ने युवक के गले से सोने की चेन व 20 हजार रुपये लूट लिए.

पीड़त का आरोपियों एक शादी समारोह में दौरान डीजे पर नाचने को लेकर कहासुनी हुई थी. पुलिस के अनुसार जैन कॉलोनी निवासी अजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि 22 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे. समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान उनके बेटे चिराग का अर्जुन भाटी, नीरज सोलंकी, गोलु सोलंकी,दिपांशु सोलंकी आदि कहासुनी हो गई. इसका बदला लेने के लिए सभी अपने 5-6 अन्य दोस्तों के साथ रात करीब 10 बजे घर जाते समय पिस्टल दिखाकर मैरिज हॉल के बाद रास्ता रोकने का प्रयास किया. पीड़ित ने बताया कि उस वक्त तो वह किसी तरह से वहां से भागने में सफल रहे.

उनके बेटे चिराग का मोबाइल फोन शादी समारोह स्थल पर ही छूट गया था. रात करीब 1230 बजे जैसे ही वह फोन लेने समारोह स्थल पहुंचा, घात लगाए बैठे आरोपियों ने वहां उसपर हमला कर दिया. पीड़ित के अनुसार इसमें उनका बेटा चिराग गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने आरोपियेां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Story