
x
Haryana हरियाणा : गांव खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में रविवार को नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्ची की उम्र लगभग दो से तीन दिन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मां की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि क्रशर पर काम करने वाले प्रवासी लोग वहीं पर झुग्गी बनाकर रहते हैं। झुग्गियों में रहने वाले श्रमिकों के बच्चे क्रशर जोन में गाय चरा रहे थे। इसके बाद वे खेतों में खेलने लगे। तभी एक बच्चे ने कुत्ते के मुंह में बच्चा देखा तो उसने शोर मचा दिया।
इसके बाद कुत्ता शव को क्रशर जोन के साथ लगते बाजरे के खेत में छोड़कर भाग गया। बच्चों ने परिजनों को शव के बारे में बताया तो क्रशर जोन प्रधान नवीन को जानकारी दी गई और बाद में सूचना पाकर डायल 112, सदर थाना पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर टीम दादरी नागरिक अस्पताल में पहुंची। अब पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
Tagsममताबच्चीMamtababy girlजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





