हरियाणा

यहां 14 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Gulabi Jagat
11 July 2022 11:55 AM GMT
यहां 14 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार
x
प्रदेश में हुई बारिश की आंकड़ा
हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अब लगातार बारिश की गतिविधियां जारी हैं। बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक लो प्रेशर एरिया बन रहे हैं। साथ ही टर्फ रेखा भी उत्तर में स्थित है। पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से अरब सागर से भी नमी वाली हवाओं का प्रभाव जारी है।
हालांकि बीच बीच में आंशिक रूप से बारिश की गतिविधियों में कमी आएंगी। इस दौरान टर्फ रेखा दक्षिणी होगी। 11 व 12 जुलाई को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी। 13 व 14 जुलाई को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। इससे सम्पूर्ण इलाके में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। इससे आमजन को आफ़त भरी गर्मी से राहत मिली है।
पिछले 24 घंटों में मानसून ने उत्तर भारत के कई इलाको में भारी मात्रा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी पर अधिकतर जगह बढ़िया बरसात हुई है। वहीं हरियाणा के पूर्वी हिस्से और दिल्ली-एनसीआर अभी भी सूखे है और बारिश के इंतजार में है।
प्रदेश में हुई बारिश की आंकड़ा
अंबाला-2.0 एमएम
हिसार-2.0 एमएम
नारनौल महेंद्रगढ़-25.0 एमएम
भिवानी-16.0 एमएम
फतेहाबाद एडब्ल्यूएस-2.0 एमएम
गुरुग्राम केवीके-1.5 एमएम
एनडीआरआई केवीके करनाल-7.5 एमएम
कुरुक्षेत्र केवीके-3.0 एमएम
बावल रेवाड़ी-24.5 एमएम
जगदीशपुर केवीके सोनीपत-2.0 एमएम
Next Story