हरियाणा
राजधानी को भी पीछे छोड़कर सोनीपत जिला प्रदूषण के मामले में बना नंबर-1, 299 पहुंचा AQI
Shantanu Roy
5 Oct 2023 10:25 AM GMT
![राजधानी को भी पीछे छोड़कर सोनीपत जिला प्रदूषण के मामले में बना नंबर-1, 299 पहुंचा AQI राजधानी को भी पीछे छोड़कर सोनीपत जिला प्रदूषण के मामले में बना नंबर-1, 299 पहुंचा AQI](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/05/3502405-untitled-36-copy.webp)
x
सोनीपत। वायु प्रदूषण ज्यादा ना बड़े और राजनीतिक मुद्दा ना बने। इसके लिए पहले ही अधिकारी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सोनीपत की हवा इतनी ज्यादा खराब हो जाएगी। इसका किसी को अंदाजा तक नहीं था। सोनीपत जिला जहां एजुकेशन और खेलों में नंबर वन होता था। वहां आज के समय सोनीपत में वायु प्रदूषण में नंबर वन है। सोनीपत में एक्यूआई 299 पर है ,जो हरियाणा के जिलों में सबसे ज्यादा है। सोनीपत का एक्यूआई देश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। सीपीसीबी के मुरथल स्थित एयर क्वालिटी मानिटरिंग सेंटर में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 299 तक पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक हवा की गति कम होने और मौसम में नमी बढ़ने के कारण धूल कण और अन्य प्रदूषण फैलाने वाले कारक सतह पर बने हुए हैं।
अधिकारियों ने एक्यूआइ 299 होने का कारण मुरथल स्थित एयर क्वालिटी मानिटरिंग सेंटर के पीछे किसान ने अपने पराली में आग लगाना बताया है। वहीं प्रदूषण विभाग के अधिकारी प्रदीप सिंह ने जानकारी दी कि किसानों द्वारा धान की पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। अभी तक हमें सेटेलाइट के माध्यम से 20 लोकेशन और जानकारी के माध्यम से 7 लोकेशन मिली है। 10 जगह पर आग नहीं मिली है। 17 लोकेशंन में से दो लोकेशन पर कूड़ा जलाया जा रहा था। जिन पर पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना किया है। 15 लोकेशन पर किसान द्वारा पराली जलाई जा रही थी। जिसमें से 14 किसानों पर जुर्माना किया गया था। जिन्होंने जुर्माना भी भर दिया है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story