हरियाणा

नारनौल में वकीलों की हड़ताल, अदालतों में ठप रहा सामान्य कामकाज

Admindelhi1
25 Nov 2026 5:40 PM IST
नारनौल में वकीलों की हड़ताल, अदालतों में ठप रहा सामान्य कामकाज
x
हाईकोर्ट में केस को लेकर वकीलों का विरोध, नारनौल कोर्ट में कामकाज बंद

नारनौल: बार एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को नारनौल में वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इसके चलते सामान्य अदालती कार्यवाही का बहिष्कार किया गया और कई मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत पहुंचे पक्षकारों को अगली तारीख लेकर लौटना पड़ा। मंगलवार को अवकाश होने के कारण लगातार दूसरे दिन कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा।

बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट विजयपाल के अनुसार, बार के पूर्व प्रधान मंजीत यादव और सचिव के कार्यकाल में पारित एक प्रस्ताव को व्यक्ति विशेष ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

प्रधान ने बताया कि यह प्रस्ताव बार के सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पारित किया गया था। पूर्व प्रधान और सचिव के समर्थन में वकीलों ने वर्क सस्पेंड का फैसला लिया। इस दौरान केवल विशेष मामलों में वकील अदालत में पेश हुए, जबकि सामान्य मामलों की सुनवाई प्रभावित रही।

Next Story