हरियाणा

हरियाणा के भिवानी में भूस्खलन, कई गाड़ियां मिट्टी में दफन, राहत और बचाव का काम जारी

Admin Delhi 1
1 Jan 2022 9:10 AM GMT
हरियाणा के भिवानी में भूस्खलन, कई गाड़ियां मिट्टी में दफन, राहत और बचाव का काम जारी
x

हरियाणा से दुखद खबर आई है. हरियाणा के भिवानी जिले में साल के पहले ही दिन भूस्खलन की खबर है. यहां के तोहम ब्लॉक में ददम माइनिंग जोन में हुई भूस्खलन के बाद यहां खनन कार्य में लगे वाहन मिट्टी में दफन हो गए हैं. 10 से 15 लोगों गायब हैं, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है

हरियाणा के भिवानी में खनन के दौरान लैंड स्लाइड से मलबे में कई लोग दब गए हैं। इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर राहल और बचाव का काम जारी है। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घटना पर खेद जताते हुए कहा है कि भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

हरियाणा के मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा है, "कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन अस्पताल में भर्ती हैं, दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।"

कृषि मंत्री जेपी दलाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वह राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की मौत हुई है, लेकिन अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकता. डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है. हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. भूस्खलन के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा ब्लास्ट के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से. बचाए गए घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है

Next Story