
x
बड़ी खबर
रोहतक। हरियाणा के जिला रोहतक के गांव किलोई खास में बाइक मैकेनिक के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी उस समय हुई, जब बाइक मैकेनिक दुकान पर गया हुआ था। उसकी पत्नी देवर के घर गई हुई थी। पीछे से घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व 15000 रुपए की नकदी चोरी कर ली। वापस लौटे तो घर की हालत देखकर चोरी का पता लगा।
गांव किलोई खास निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मोटर साइकिल रिपेयर की दुकान है। रविवार सुबह वह घर बंद करके दुकान पर चला गया था। पत्नी उसके छोटे भाई के घर गई हुई थी। जब वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। वहीं अंदर कमरे में रखी अलमीरा का और लॉकर का ताला टूटा मिला। सारा सामान बिखरा हुआ था।
जब सामान चैक किया तो एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की एक अंगूठी व दो जोड़ी चुटकी गायब थी। साथ ही 15 हजार की नकदी भी नहीं थी। चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Shantanu Roy
Next Story