हरियाणा

2 मकानों से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
2 July 2022 9:18 AM GMT
2 मकानों से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x
चोरों का आतंक

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के दो गांवों में बंद मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। गांव खोजकीपुर कलां के एक गांव में बंद मकान का मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। दूसरी ओर इसराना के एक मकान में छत के रास्ते खिड़की तोड़कर चोर भीतर घुसे। दोनों जगहों से चोरों ने हजारों की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। दोनों मामलों की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस को दी। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

6 घंटे बाद लौटी महिला को बिखरा मिला सामान
बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रीति ने बताया कि वह गांव खोजकीपुर कलां की रहने वाली है। उसका पति प्रवीन शर्मा रोजाना की तरह 1 जुलाई की सुबह अपने काम पर चला गया था। सुबह 9 बजे वह भी अपने मायका हथवाला चली गई थी। घर से जाते समय उसने अच्छी तरह से मेन गेट को ताला लगाया था। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे जब वह वापस आई तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर घुसी तो देखा कि सामान भी बिखरा हुआ है। चोरों ने घर से इनवर्टर बैट्री, 20 हजार की नकदी, चांदी की 2 जोड़ी पाजेब व एक जोड़ी छोटी पाजेब चोरी हो गई थी।
नीचे सो रहा था परिवार, ऊपर हुई चोरी
इधर इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में राजबीर ने बताया कि वह गोहाना रोड इसराना का रहने वाला है। बीती रात उसके घर चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते ऊपर कमरे से एक खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर उसकी पुत्रवधू के जेवर चोरी कर लिए। आभूषणों की कीमत 30 हजार रुपए है। राजबीर ने बताया कि चोरी के वक्त उसका परिवार नीचे के कमरों में सो रहा था।
Next Story