हरियाणा

हरियाणा के खूबसूरत शहर कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर सूर्य ग्रहण के अवसर पर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Admin Delhi 1
25 Oct 2022 7:18 AM GMT
हरियाणा के खूबसूरत शहर कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर सूर्य ग्रहण के अवसर पर पहुंचे लाखों श्रद्धालु
x

कुरुक्षेत्र स्पेशल न्यूज़: कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन मंगलवार को सायं 4 बजकर 27 मिनट से सायं 6 बजकर 25 मिनट तक किया जाएगा। सूर्य ग्रहण मेले में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए है। सूर्यग्रहण के अवसर पर हरियाणा के शहर कुरुक्षेत्र में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कुरुक्षेत्र के सरोवर में ग्रहण के दौरान स्नान करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस अवसर पर कुरुक्षेत्र में लगने वाले सूर्यग्रहण मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दौरान कुरुक्षेत्र के कुंड में डुबकी लगाने से उतना ही पुण्य फल प्राप्त होता है, जितना अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य फल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय सभी देवी-देवता कुरुक्षेत्र में मौजूद रहते हैं और ब्रह्मसरोवर में स्नान करते हैं। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के समय ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार, द्वापर युग में सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान कृष्ण और राधा रानी कुरुक्षेत्र में आए थे। इसके साथ ही अंग, पांचाल, काशी, कौशल, वत्स आदि देशों के राजा-महाराज उस समय बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। इसके साथ ही ब्रज की गोपियां भी स्नान करने पहुंची थीं। स्नान के दौरान ही उनकी श्रीकृष्ण से भेंट हुई थी। तब भगवान कृष्ण ने अपने रथ में बैठाकर और खुद चलाकर मथुरा ले गए थे।

सूर्यग्रहण भारत के साथ अन्य कई देशों में दिखाई देगा: खगोलीय जानकारों के अनुसार, जब धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढक लेता है। इसी घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है। सूर्यग्रहण भारत के साथ अन्य कई देशों में दिखाई देगा। भारत में इसका प्रभाव आंशिक रूप से रहेगा। यह ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूरोप और अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिंद महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में ज्यादा समय तक दिखाई देगा। यह ग्रहण अफ्रीका के दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों से दिखाई नहीं देगा।

ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर लगने वाले मेले को लेकर पुलिस प्रशासन सजग: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर लगने वाले सूर्यग्रहण मेले को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। मेला स्थल पर व नाकों पर करीब 5 हजार पुलिसकर्मियों सहित होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया है। सूर्य ग्रहण मेले के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने कमान संभाल ली है। कुरुक्षेत्र शहर में आने वाले सभी मार्गों पर नाके लगाये गये हैं।

Next Story