हरियाणा

हॉकी की इंटरनेशनल खिलाड़ी शर्मिला गोदारा के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी

Shantanu Roy
2 Sept 2022 9:58 PM IST
हॉकी की इंटरनेशनल खिलाड़ी शर्मिला गोदारा के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी
x
बड़ी खबर
हिसार। हॉकी की इंटरनेशनल खिलाड़ी शर्मिला गोदारा के हिसार स्थित घर से दो लाख की नकदी व आठ तोले सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। जबकि चोर शर्मिला गोदारा के चाचा दयानंद गोदारा के घर से भी 80 हजार की नकदी व गहने चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शर्मिला गोदारा ने बताया कि वह हिसार के केमरी गांव में रहती हैं और रात को अलसुबह हमारे घर चोरी हो गई है। घर के सभी लोग सोए हुए थे। शर्मिला ने बताया कि अलमारी से करीब दो लाख रुपये और ज्वैलरी चोरी मिले। यह पैसे शर्मिला के पिता उनके दादा के उपचार के लिए लाए थे। फिलहाल शर्मिला के दादा चिराग गोदारा निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हॉकी की इंटरनेशनल खिलाड़ी शर्मिला गोदारा के घर चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी जांच कर रहे है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Next Story