हरियाणा
Kurukshetra: दो कारों के बीच टक्कर , कार में लगी आग ; हादसे में 3 लोग घायल
Tara Tandi
8 Jan 2025 4:36 PM IST

x
Kurukshetra कुरुक्षेत्र: हरियाणा में हुई 2 कारों के बीच की टक्कर के दौरान एक कार में आग लग गई, वहीं दूसरी कार क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के बाद कारों में मौजूद लोगों को जैसे–तैसे कार से समय रहते निकाल लिया गया था।।लेकिन हादसे में 3 लोग घायल हुए है। जिन्हें हल्की चोटें आई है।
हादसा करनाल– कुरुक्षेत्र बॉर्डर पर स्थित इंद्री–उमरी– कुरुक्षेत्र रोड पर हुआ था। जहां कुरुक्षेत्र की तरफ जा रही कार ने उसके सामने चल रहे ट्रैक्टर– ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करके जैसे ही आगे जाना चाहा वैसे ही दूसरी तरफ से सामने एक अन्य कार आ गई। दोनों कार रफ्तार में होने के कारण टकरा गई।
ट्रॉली में गन्ने भरे हुए थे, जिस कारण सामने से आ रही कार नहीं देखी जा सकी। ओवरटेक करने के चलते इतना बड़ा हादसे हो गया। टक्कर लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को कार से बाहर निकाला। जिसके कुछ देर बाद ही एक कार में।आग लग गई।
राहगीरों ने मौके पर रुक घायलों की मदद की। कार सवार में से एक को गहरी चोटें आई है। जबकि 2 की मामूली चोटें आई है। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से कार को सड़क से हटा कर जाम को खुलवाया।
कुरुक्षेत्र सदर थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए। जांच– पड़ताल कर यातायात को सुचारू किया। पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। क्रेन की सहायता से वाहनों को एक तरफ करवाया गया।
TagsKurukshetra दो कारोंबीच टक्करकार लगी आगहादसा 3 लोग घायलKurukshetra: Two cars collidedcar caught fire3 people injured in the accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





