हरियाणा

Kurukshetra: आईलेट्स फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ में जख्मी

Admindelhi1
19 Sept 2025 1:43 PM IST
Kurukshetra: आईलेट्स फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ में जख्मी
x
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

कुरुक्षेत्र: यहां गांव प्रतापगढ़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने के दौरान क्रॉस-फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से बदमाशों के पास से दो पिस्तौल बरामद की हैं।

जानकारी के मुताबिक घायल बदमाशों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दोनों आरोपियों ने चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग की थी। आखिरकार सात दिन बाद एसटीएफ ने वीरवार देर शाम इन दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों में कैथल जिले के पीडल गांव निवासी 19 वर्षीय राहुल और राजीव हैं। मुठभेड़ में राहुल के पैर में एक और राजीव के पैर में दो गोलियां लगीं।

एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से लगभग 15 राउंड गोलियां चलीं। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने को पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में दोनों घायल हुए। वारदात के बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। वीरवार शाम सूचना मिली कि आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश पिपली के पास प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर घूम रहे हैं। टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और दोनों सड़क पर घूमते दिखे। फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Story