हरियाणा
Kurukshetra: झाड़ियों में मिला अधजला शव , लड़की की हत्या कर जलाने की कोशिश
Tara Tandi
23 Feb 2025 1:07 PM IST

x
Kurukshetra कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार को हिसार - चंडीगढ़ हाइवे पर एक युवती का अधजला शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। मृतक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। शव 60 से 70 प्रतिशत तक जल चुका था। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
पोस्टमार्टम में सामने आया है कि युवती पर पहले चाकू से हमला किया गया है उसके बाद उसे जलाया गया था। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि युवती पर हमला करने के बाद उसे NH–152 पर लाया गया है। या थी वारदात को अंजाम दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गर्दन और छाती पर कुल चाकू मारने के 12 निशान मिले है। युवती की मौत मंगलवार और बुधवार के बीच में हुई है। पुलिस ने युवती के साथ रेप होने की आशंका भी जताई है। लेकिन रिपोर्ट में अभी तक इसी कोई पुष्टि नहीं है। रेप की पुष्टि के लिए पैनल ने स्लाइड और स्लैब का सैंपल मधुबन भेजा है।
लड़की की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार शाहाबाद हेल्पर्स सोसाइटी के सहयोग से किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने लड़की की पहचान के लिए एक हड्डी और 4 दांतों का सैंपल ले लिया है। ताकि किसी के दावा करने पर DNA जांच करवाई जा सके।
पुलिस को NH 152 पर गांव गुमथला गढ़ू के पास सड़क के नीचे अर्धनग्न अवस्था में लड़की का अधजला शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान न होने पर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। शव 60 से 70 प्रतिशत तक जल चुका था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
TagsKurukshetra झाड़ियों मिला अधजला शवलड़की हत्याजलाने कोशिशHalf burnt body found in bushes in Kurukshetragirl murderedattempt to burn herजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





